नवरात्रों पर महंगाई की मार! फल-सब्जियों के दामों ने उड़ाए होश, सड़कों पर उतरे लोग

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Mar, 2026 05:50 PM

the blow of inflation during navratri

व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाली सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्री के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू ( तनवीर ) :   नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है, वहीं जम्मू में महंगाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाली सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्री के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर डोगरा फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और त्योहार के दौरान आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित किए जाएं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर बढ़ती महंगाई से व्रत रखने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर राहत सुनिश्चित करनी चाहिए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!