Edited By Subhash Kapoor, Updated: 05 May, 2026 05:23 PM

जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। दरअसल मुगल रोड पर यात्रा कर रहे एक वाहन में सवार चार लोग कल से लापता बताए गए थे। सूचना मिलते ही जिला पुलिस पुंछ ने इलाके में बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
पुंछ : जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। दरअसल मुगल रोड पर यात्रा कर रहे एक वाहन में सवार चार लोग कल से लापता बताए गए थे। सूचना मिलते ही जिला पुलिस पुंछ ने इलाके में बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। आज तलाशी अभियान के दौरान लापता वाहन छत्तापानी के पास एक नाले में मिला। वाहन को बाहर निकालने पर घटनास्थल से दो शव बरामद किए गए।
बाकी लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। उन्हें जल्द से जल्द खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान की प्रगति के अनुसार आगे की जानकारी सांझा की जाएगी।