Jammu में पुल गिरने से 3 मजदूरों की मौ*त... हादसे के बाद रास्ता बंद, प्रशासन ने जारी की Advisory

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 May, 2026 06:56 PM

3 laborers dead after bridge collapse in jammu

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुल की पूरी तरह मुरम्मत और सुरक्षा जांच नहीं हो जाती, तब तक बनतालाब चौक से रायपुर चौक के बीच यातायात बंद रहेगा।

जम्मू ( रोशनी )  :  बनतालाब ठठर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने के एक दिन बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। 

ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी कर आम लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुल की पूरी तरह मुरम्मत और सुरक्षा जांच नहीं हो जाती, तब तक बनतालाब चौक से रायपुर चौक के बीच यातायात बंद रहेगा।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। निर्माण में लापरवाही के पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुल की मजबूती और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही मार्ग को दोबारा खोला जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर जाने से बचें और केवल निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें ताकि जाम और किसी अनहोनी से बचा जा सके। मजदूर दिवस पर हुए इस हादसे के बाद मजदूर संगठनों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों को लेकर सख्ती बरतने की मांग की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!