Edited By Subhash Kapoor, Updated: 05 May, 2026 05:41 PM

जम्मू के प्रसिद्ध माता रानी चौक जिसे पहले सिटी चौक के नाम से जाना जाता था, पर कपड़े के शोरूम में आग लग गई। जैसे ही आग लगी तुरंत फायर एंड एमरजैंसी को सूचित किया गया और सिटी पुलिस थाना के एस.एच.ओ. को सूचित किया गया।
जम्मू (तनवीर) : जम्मू के प्रसिद्ध माता रानी चौक जिसे पहले सिटी चौक के नाम से जाना जाता था, पर कपड़े के शोरूम में आग लग गई। जैसे ही आग लगी तुरंत फायर एंड एमरजैंसी को सूचित किया गया और सिटी पुलिस थाना के एस.एच.ओ. को सूचित किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि किसी भी जान का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन शोरूम जो कपड़ों का स्टाक था, सब जलकर राख हो गया है। मालिक का कहना है कि उनका हादसे में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है।