Rajbagh में भीषण सड़क हादसा, टक्कर में कंटेनर चालक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Apr, 2026 04:53 PM

major road accident in rajbagh

कठुआ जिला के राजबाग क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।

कठुआ (लोकेश) :  कठुआ जिला के राजबाग क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब जम्मू से कठुआ की ओर जा रहे कंटेनरों की कतार में पीछे आ रहे एक कंटेनर ने आगे चल रहे कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल चालक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। वहीं, हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से बहाल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!