Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Apr, 2026 07:33 PM

घायलों की हालत स्थिर है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बांदीपोरा ( मीर आफताब ) : बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के बांदीपोरा अजास इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें सफापोरा के 'एंगल केयर स्कूल' की एक बस सड़क से फिसलकर पलट गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के दौरान, रजिस्ट्रेशन नंबर JK02CC-7458 वाली बस पूरी तरह से पलट गई। दो छात्रों और एक शिक्षक को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए हाजिन अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुंबल ले जाया गया।
सुंबल के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया है। घायलों की हालत स्थिर है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here