Jammu News : SSP रामबन ने पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, दी नई जिम्मेदारियां, पढ़ें

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 May, 2026 10:45 AM

ramban police officers transfer

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

जम्मू डैस्क : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। उक्त तबादले और तैनातियां रामबन जिले में किए गए हैं। जानकारी के अनुसार रामबन में 3 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं जबकि एक इंस्पेक्टर को डिप्टी एस.पी. के पद पर तैनात किया गया है। इन तबादलों और तैनातियों को एस.एस.पी. रामबन ने तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं।

PunjabKesari, Ramban Police Officers Transfer

जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. रामबन ने आदेश जारी करते कहा कि इंस्पेक्टर आशिक हुसैन शाह का तबादला पुलिस स्टेशन रामबन से जिला पुलिस लाइन (डी.पी.एल.) रामबन के रूप में किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर संजय मन्हास का तबादला जिला पुलिस लाइन (डी.पी.एल.) रामबन से पुलिस स्टेशन बटोट के एस.एच.ओ. के रूप में किया गया है। तीसरे इंस्पेक्टर की बात करें तो इंस्पेक्टर आशक हुसैन का तबादला साइबर पुलिस स्टेशन डी.पी.ओ. रामबन से पुलिस स्टेशन बनिहाल के एस.एच.ओ. के तौर पर किया गया है।

इसके अलावा एस.एस.पी. रामबन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर विजय कोतवाल को डिप्टी एस.पी. बनाया गया है और उनका तबादला पुलिस स्टेशन बटोट से जिला पुलिस लाइन (डी.पी.एल.) रामबन में आर.आई. (RI) के तौर पर किया गया है।

उपरोक्त सभी पुलिस अधिकारियों को इन आदेशों का पालन करते हुए तुरंत अपने नए स्थान पर तैनात होने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!