Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Apr, 2026 08:08 PM

प्रशासन ने जारी कार्य को देखते हुए यात्रियों को अपनी यात्रा को इसी तरीके से योजना बनाने को कहा है।
बनी/कठुआ (राकेश): कठुआ जिला में बनी-बसोहली मुख्य सड़क मार्ग अभी 6 मई तक यातायात के लिए बंद रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा ने सोमवार जारी नये आदेश में बताया कि सिर्फ 28 और 29 अप्रैल को बनी में VVIP सीएम के दौरे के कारण खुलेगा, उसके बाद फिर 6 मई तक मार्ग के जारी अपग्रेडेशन कार्य के कारण बंद रहेगा। गौर है कि पिछले दो सप्ताह से उक्त सड़क पर भारी भूस्खलन के कारण भूंड के पास टिकरी में मार्ग यातायात के लिए बाधित हो रहा था, जिसका अब अपग्रेडेशन कार्य चल रहा है, इस कारण प्रतिदिन उक्त मार्ग पर सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक यातायात के लिए बंद रखा जा रहा है। प्रशासन ने जारी कार्य को देखते हुए यात्रियों को अपनी यात्रा को इसी तरीके से योजना बनाने को कहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here