Pargwal में खौफनाक मंजर, बीच सड़क आग की लपटों में घिरा ऑटो, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Apr, 2026 07:37 PM

auto engulfed in flames in the middle of the road in pargwal

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुका था।

परगवाल ( रोहित मिश्रा ) :   शुक्रवार दोपहर परगवाल इलाके में गेहूं के भूसे से लदे एक ऑटो में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ऑटो जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ऑटो सिकंदर कुमार का है जिसका नंबर JK02AU8117 है। ऑटो भूसा लेकर जा रहा था। अचानक ऑटो से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई। 

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुका था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑटो मालिक सिकंदर कुमार ने बताया कि अचानक हुए इस हादसे में उनका काफी नुकसान हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!