बिश्नाह में हाई-वोल्टेज ड्रामा:  ZA की कार्रवाई के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक भी उतरे समर्थन में

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 May, 2026 05:43 PM

high voltage drama in bishnah public outrage erupts against za s action

विधायक ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग पहले लोगों को निर्माण करने की अनुमति देता है और बाद में उसे अवैध बताकर तोड़ देता है, जो आम जनता के साथ धोखा है।

आर.एस.पुरा/बिश्नाह ( मुकेश ) :  जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के अंतर्गत आते चेक अवतारा इलाके में सोमवार को उस समय भारी तनाव फैल गया, जब ज़ोनिंग अथॉरिटी (ZA) की टीम दलबल के साथ कथित अवैध निर्माण को गिराने पहुंची। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय निवासी एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारी अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे थे, लेकिन बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया।

विरोध के बीच बिश्नाह के विधायक डॉ. राजीव भगत भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। विधायक ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग पहले लोगों को निर्माण करने की अनुमति देता है और बाद में उसे अवैध बताकर तोड़ देता है, जो आम जनता के साथ धोखा है।

इस दौरान विधायक और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जबकि स्थानीय लोग कार्रवाई रोकने की मांग पर अड़े रहे। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!