Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 May, 2026 01:08 PM

जानकारी के अनुसार नागरिकों द्वारा नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज कराई गई विभिन्न शिकायतों में ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए थे।
साम्बा(संजीव): साइबर पुलिस स्टेशन साम्बा ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अप्रैल 2026 के दौरान ठगी के शिकार लोगों के करीब 8 लाख 26 हजार 884 रुपये की राशि को वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार नागरिकों द्वारा नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज कराई गई विभिन्न शिकायतों में ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए थे। साइबर पुलिस साम्बा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी तकनीकी दक्षता और लगातार प्रयासों से 3 लाख 12 हजार 700 रुपए पीड़ितों को वापस दिलवाए, जबकि 5 लाख 14 हजार 184 रुपए की ठगी राशि को विभिन्न मामलों में लियन किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी मामलों में आगे की जांच जारी है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here