Edited By VANSH Sharma, Updated: 19 Apr, 2025 08:45 PM

पूर्व सरपंचों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
जम्मू : आर.एस. पुरा के गांव मोटे में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली और करीब 4 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गांव के युवाओं और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। सात किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। पूर्व सरपंचों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
