Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Apr, 2025 04:20 PM

कई गिरफ्तारियों और कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद उसने लगातार कानून का उल्लंघन किया है
जम्मू(तनवीर सिंह): एस.एस.पी. जम्मू जोगिंदर सिंह-जे.के.पी.एस. के नेतृत्व में जम्मू पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए अरनिया थाना पुलिस ने कठार, अरनिया क्षेत्र से एक और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। उस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पी.एस.ए.) के तहत मामला दर्ज किया है। यह जम्मू क्षेत्र में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए जम्मू पुलिस की उच्च प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आरोपी की पहचान रमन कुमार पुत्र बोध राज निवासी कठार, अरनिया के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ेंः Students के लिए Good News, शिक्षा विभाग ने दिया यह तोहफा
रमन एक कुख्यात अपराधी है जिसका हिंसक और जघन्य अपराधों का इतिहास रहा है। कई गिरफ्तारियों और कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद उसने लगातार कानून का उल्लंघन किया है और आपराधिक गतिविधियां जारी रखी हैं। इससे सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। नियमित कानूनी उपाय उसके गैरकानूनी आचरण को रोकने में विफल रहे इसलिए सार्वजनिक व्यवस्था की रक्षा और आगे के आपराधिक कृत्यों को रोकने के लिए पी.एस.ए. के तहत उसकी निवारक हिरासत को आवश्यक माना गया। आरोपी के खिलाफ कई केस भी दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः ‘मेरे पिता से संबंध बनाओ’, पति के ऐसा कहने पर पत्नी ने...
जिला मजिस्ट्रेट जम्मू द्वारा जारी पी.एस.ए. वारंट को 17 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया था और तदनुसार उसे जिला जेल उधमपुर में रखा गया था। एस.पी. मुख्यालय जम्मू की कड़ी निगरानी में एस.एच.ओ. अरनिया, एस.डी.पी.ओ. आर.एस. पुरा के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप इस वारंट को जारी किया गया। इस संबंध में जिला प्रशासन का समर्थन अनुकरणीय है। आम जनता ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए जम्मू पुलिस की सक्रिय भूमिका की सराहना की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here