Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Apr, 2025 09:52 AM

जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल हुआ है।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। इसमें 17 आई.पी.एस. अधिकारियों सहित 96 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नए स्थानों पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंः Breaking : युवाओं को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म, IPL जैसी नई लीग का हुआ आगाज
जानकारी के अनुसार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आई.पी.एस. उत्तम चंद को आई.जी.पी. (पुलिस आप्रेशन एंड सर्विसिस पी.एच.क्यू.), सारहा रिजवी को डी.आई.जी. उधमपुर-रियासी, शेख जुनैद महमूद को डी.आई.जी. आई.आर. कश्मीर, उमेश कुमार को डी.आई.जी. सी.आई.डी. कश्मीर, रईस मोहम्मद भट्ट को डी.आई.जी. सी.आई.डी. कश्मीर, जतिंद्र सिंह जोहर को आई.सी. निदेशक पुलिस टैलीकॉम, संजीव कुमार यादव को एस.ओ. टू आई.जी.पी. टैक्नीकल सर्विसिस, एजाज अहमद भट्ट को एस.एस.पी. ट्रैफिक श्रीनगर सिटी, रंजीत सिंह सम्बयाल को प्रिंसीपल पी.टी.टी.आई. विजयपुर व अमृतपाल सिंह को एस.एस.पी. आनंतनाग सहित अन्य आई.पी.एस. व जे.के.पी.एस. अधिकारियों के तबादले कर नए स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir के मरीज जरा ध्यान दें, इस Hospital में नहीं मिल रहीं दवाइयां
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here