Tawi नदी का पुल कभी भी बन सकता है बड़े हादसे का कारण, स्थानीय लोगों की प्रशासन से अपील
Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jul, 2026 03:52 PM

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इस समय बारिशों का दौर जारी है। एक तरह जहां जम्मू में बारिशों के कारण तवी का जलस्तर काफी बढ़ गया है
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इस समय बारिशों का दौर जारी है। एक तरह जहां जम्मू में बारिशों के कारण तवी का जलस्तर काफी बढ़ गया है वहीं दूसरी ओर तवी नदी पर बने मुख्य पुल के दोनों हिस्सों में सड़क पर गड्ढा (होल) दिखाई देने के बाद लोगों में चिंता का माहौल है।
बारिशों के बीच सड़क पर गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं जिसके चलते यहां पर ये होल दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इन गड्ढों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मुरम्मत करने की मांग की है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here