Edited By Neetu Bala, Updated: 04 May, 2026 08:46 PM

सूत्रों ने बताया कि यह घटना कैंप के अंदर हुई, घटना से जुड़े हालात की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलवामा ( मीर आफताब ) : दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में एक कैंप के अंदर गोली लगने से एक CRPF जवान की मौत की खबर सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल जवान को SMHS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 180 बटालियन CRPF के कांस्टेबल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी और जो वर्तमान में त्राल कैंप में तैनात था।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना कैंप के अंदर हुई, जहां उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, घटना से जुड़े हालात की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here