खवास अस्पताल में महिला की मौ*त पर हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Jun, 2026 04:31 PM

uproar over woman s death at khawas hospital

राजौरी जिले के खवास क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खवास में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया।

खवास ( दिनेश ठाकुर ) :   राजौरी जिले के खवास क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खवास में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते महिला को समय पर उपचार नहीं मिल सका और उसकी जान चली गई। जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

आज सुबह खवास क्षेत्र की निवासी रेशिमा पत्नी मोहम्मद हुसैन, निवासी उधन, की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खवास में मृत्यु हो गई।
मृतका के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण समय पर उपचार नहीं मिल सका और महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मामले की जांच की मांग उठाई।

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार खवास अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की मौजूदगी में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!