Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jun, 2026 05:42 PM

अभ्यास के सभी निर्धारित उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया गया।
सांबा ( दिनेश ठाकुर ) : सांबा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास सुबह 10:15 बजे से 11:25 बजे तक चला । मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करना था।
अभ्यास के दौरान सहयोगी एजेंसियों के साथ एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा के साथ-साथ आगामी "संजय-2026" अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के महत्व और किसी भी आपात स्थिति में उनकी जिम्मेदारियों एवं भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार है: SOG सांबा-09, आर्मी (10 मद्रास)-03, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज-03, PHT-01, BMO पुरमंडल-02, BDS-01, SDRF सांबा-09, IRP C-कंपनी 19 Bn-07, PP GRP राया मोढ़-13, ड्रोन ऑपरेटर-02; कुल प्रतिभागी: 50।
अधिकारियों के अनुसार, अभ्यास के सभी निर्धारित उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here