Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Aug, 2026 11:38 AM

पुंछ जिले के सेक्टर मंकोट में एक मोर्टार शैल मिलने से सनसनी फैल गई।
जम्मू डेस्क (दिनेश ठाकुर): पुंछ जिले के सेक्टर मंकोट में एक मोर्टार शैल मिलने से सनसनी फैल गई। शैल मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबल द्वारा उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 8:45 बजे, मंकोट सेक्टर में मंकोट पुलिस चौकी (PP) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले छज्जाला पुल के पास एक शेल देखा गया। सूचना मिलने के बाद सुबह 9 बजे, भारतीय सेना की 59 इंजीनियरिंग रेजिमेंट (बेजल्टा कंपनी, बलनोई बेस) ने छज्जाला पुल के पास उस शेल को नष्ट कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी की भी जान नहीं गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here