RS Pura में दशहरे की धूम! तीन पुतले पहुंचे मैदान में, कल शाम को होगा रावण दहन

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Oct, 2026 06:55 PM

dussehra fever in rs pura

इस बार शहर का मुख्य पारंपरिक दशहरा समारोह दविंदर शर्मा खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले मैदान में पहुंच चुके हैं।

आरएस पुरा ( मुकेश ) :  दशहरा पर्व को लेकर आरएस पुरा शहर में दशहरा कमेटी की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस बार शहर का मुख्य पारंपरिक दशहरा समारोह दविंदर शर्मा खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले मैदान में पहुंच चुके हैं।

दशहरा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आरएस पुरा में दशहरा पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि शाम 5:30 बजे रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने परिवारों सहित इस पारंपरिक समारोह में शामिल हों और दशहरा पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर दशहरा कमेटी के चेयरमैन दलजीत चौधरी, प्रधान दविंदर शर्मा, किशोर कुमार, सतपाल पप्पी, हजूरी सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!