Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Oct, 2026 04:58 PM

बुधवार को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, खंड विकास कार्यालय (बी.डी.ओ.) के अधिकारियों तथा भाजपा नेताओं ने चिब्बे चक गांव का दौरा किया...
परगवाल(रोहित मिश्रा): सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के चिब्बे चक गांव में पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल की अस्थायी बहाली का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव के लोगों को लंबे समय से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को पंजाब केसरी ने प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद अब संबंधित विभाग के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू करवाया।
बुधवार को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, खंड विकास कार्यालय (बी.डी.ओ.) के अधिकारियों तथा भाजपा नेताओं ने चिब्बे चक गांव का दौरा किया और पुल की अस्थायी बहाली के कार्य का शुभारंभ करवाया। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्थानीय लोगों के लिए आवागमन एक बड़ी समस्या बन गया था।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुल की अस्थायी बहाली से उन्हें काफी राहत मिलेगी और आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम हो सकेगा।
गौरतलब है कि विधायक मोहन लाल भगत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास कोष (सी.डी.एफ.) से 20 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाकर पुल की अस्थायी बहाली के कार्य को शुरू करवाने की पहल की थी। इस कार्य के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
वहीं, गांववासियों ने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने के लिए पंजाब केसरी चैनल का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समाचार माध्यमों द्वारा जनसमस्याओं को उजागर करने से संबंधित विभागों और प्रशासन का ध्यान जमीनी स्तर की समस्याओं की ओर आकर्षित होता है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here