Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Aug, 2026 11:51 AM

हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी जिले के नौशहरा क्षेत्र में नदी में अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोग ठेकेदारी के काम में लगे हुए थे, तभी उन्होंने नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की हालत काफी खराब होने के कारण चेहरे की पहचान करना मुश्किल बताया जा रहा है। पुलिस अब शव की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि यह शव किसका है और नदी में कैसे पहुंचा।
ऐसे में पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शव की पहचान और मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here