Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Apr, 2026 04:58 PM

उत्तर रेलवे में जम्मू मंडल के यात्रियों की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के जम्मू तवी तक विस्तार की घोषणा की है।
जम्मू ( तनवीर ) : उत्तर रेलवे में जम्मू मंडल के यात्रियों की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के जम्मू तवी तक विस्तार की घोषणा की है। इस विस्तार का उद्घाटन 30 अप्रैल 2026 को जम्मू तवी (JAT) से एक उद्घाटन विशेष ट्रेन (संख्या 02601) के रूप में किया जाएगा। जम्मू से श्रीनगर के लिए 8 डिब्बों वाली ट्रेन की बजाए अब 20 डिब्बों वाली ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी, जिससे यात्री अपना सफर आराम से कर पाएंगे।
उद्घाटन विशेष ट्रेन की समय-सारणी और विवरण इस प्रकार हैं।
ट्रेन संख्या: 026401 (उद्घाटन विशेष)
तिथि: 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
ट्रेन संरचना: 20 कोच वाली Modern Vande Bharat rake
जम्मू — 10:30 यात्रा प्रारंभ
श्री माता वैष्णो देवी कटरा 11:54 - 11:59 बोर्डिंग / डी-बोर्डिंग
श्रीनगर 15:05 — गन्तव्य स्टेशन
इस ट्रेन के नियमित परिचालन की तिथि और समय की घोषणा शीघ्र ही अलग से की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here