Ring Road हादसे के बाद गट्टू डोर पर उठे सवाल, बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Aug, 2026 04:10 PM

questions raised about  gattu  kite strings following ring road accident

OBC समाज के नेता अजय मेहरा ने क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही गट्टू डोर की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आर.एस.पुरा (मुकेश):  OBC समाज के नेता अजय मेहरा ने क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही गट्टू डोर की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को आर.एस. पुरा में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अजय मेहरा ने कहा कि गट्टू डोर लगातार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन इसकी चपेट में आने से लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीती रात रिंग रोड पर गट्टू डोर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिछले एक सप्ताह के दौरान आर.एस. पुरा क्षेत्र में भी कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।

अजय मेहरा ने कहा कि गट्टू डोर विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक है और इसके कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गट्टू डोर बेचने वाले दुकानदारों और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस को बाजारों और क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में विशेष अभियान चलाकर गट्टू डोर की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे गट्टू डोर का इस्तेमाल न करें और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने से बचें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!