Mughal Road पर कुदरत का जादू, बर्फ से ढंकी वादियों ने जीता मुसाफिरों का दिल

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Oct, 2026 07:59 PM

nature s magic on mughal road

बर्फबारी के बाद क्षेत्र का दृश्य बेहद आकर्षक हो गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों को प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।

पुंछ ( धनुज ) :   ऐतिहासिक मुगल रोड पर ताज़ा बर्फबारी के चलते मौसम ठंडा हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से ढंके पहाड़ों और आसपास के इलाकों ने क्षेत्र की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। यहां के मनमोहक प्राकृतिक नज़ारे पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मुगल रोड पर सफर करने वाले मुसाफिर बर्फ से ढंके पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के नज़ारों का आनंद ले रहे हैं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र का दृश्य बेहद आकर्षक हो गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों को प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।

ताज़ा बर्फबारी ने मुगल रोड की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढंकी पहाड़ियां और मनोरम वादियां इस क्षेत्र को खास बना रही हैं। हालांकि, मौसम में बदलाव और बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने, सड़क एवं यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!