Poonch में भारी बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर, देखें खौफनाक Video

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Sep, 2026 12:24 PM

poonch flood alert

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

पुंछ(धनुज शर्मा): लगातार हुई भारी बारिश के बाद सीमावर्ती पुंछ जिले में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई स्थानों पर जलस्तर बढ़ने से लोगों में चिंता का माहौल है और सड़क संपर्क भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। खराब मौसम और नदी-नालों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए विद्यार्थियों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा लोगों से अपील की गई है कि वे उफनते नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के नजदीक जाने से बचें। अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!