शोपियां में गोली लगने से पुलिस कांस्टेबल की मौ/त, Duty दौरान घटा हादसा

Edited By Kamini, Updated: 31 Mar, 2026 01:56 PM

police constable dies after being shot in shopian

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आकस्मिक गोलीबारी की घटना में घायल हुए एक पुलिस कांस्टेबल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शोपियां (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आकस्मिक गोलीबारी की घटना में घायल हुए एक पुलिस कांस्टेबल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय कांस्टेबल रविवार को ड्यूटी के दौरान घायल हो गया था। वह शोपियां के नूरपोरा इलाके का निवासी था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के समय उसके एक साथी पुलिसकर्मी की बंदूक से गलती से गोली चल गई, जो कांस्टेबल के पेट के दाहिने हिस्से में जा लगी।

घायल हालत में उसे पहले आर्मी बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे श्रीनगर स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल, सौरा रेफर किया गया। वहां उसे क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद कांस्टेबल की जान नहीं बचाई जा सकी और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस और संबंधित अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!