अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 2 डंपरों सहित चालक काबू
Edited By Sunita sarangal, Updated: 30 Jul, 2024 03:51 PM

ये दोनों वाहन अवैध खनन में शामिल थे और बिना किसी कानूनी अनुमति के निर्माण सामग्री (रेत) का परिवहन कर रहे थे।
कठुआ(लोकेश): जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले के तरनाह नाले में अवैध रूप से निर्माण सामग्री (रेत) की परिवहन में शामिल 2 डंपरों को जब्त किया है।
यह भी पढ़ें : Alert! यह काम करने से पहले पढ़ लें खबर, निगम लगाएगा भारी जुर्माना
जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी हीरानगर अरुण कौल के नेतृत्व में 29 और 30 जुलाई की मध्यरात्रि को बॉर्डर पुलिस पोस्ट चकड़ा की एक पुलिस टीम ने अपने अधिकार क्षेत्र के तरनाह नाला में गश्त के दौरान जांच की। इस दौरान 2 डंपर अवैध रूप से रेत लेकर जा रहे थे जिसे पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक पहला डंपर संख्या जेके21डी-1898 को आमिर पर्रे निवासी डोडा तहसील भगवाना चला रहा था। दूसरा डंपर संख्या जेके08इन-9039 को अमृत पुत्र मदन लाल निवासी कोटपुन्नु तहसील मढ़ीन चला रहा था। ये दोनों वाहन अवैध खनन में शामिल थे और बिना किसी कानूनी अनुमति के निर्माण सामग्री (रेत) का परिवहन कर रहे थे। दोनों वाहन अवैध खनन में शामिल पाए जाने पर पुलिस ने जब्त कर लिया और तुरंत कठुआ के भूवैज्ञानिक और खनन विभाग के अधिकारियों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें : श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु जरा ध्यान दें, जारी किया गया नोटिस
Related Story

DPL Ramban में तैनात 2 पुलिसकर्मियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Drug Smugglers पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कई जिलों से भारी मात्रा में ड्रग्स सहित तस्कर Arrest

J&K: ज्वैलरी शॉप पर पुलिस की Raid, पाकिस्तानी करेंसी सहित संदिग्ध सामाना बरामद

J&K में Election Commission के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं व पुलिस में धक्का-मुक्की

Jammu सहित कई स्टेशनों पर चलाया गया अभियान, Railway की यात्रियों से खास अपील

Rajouri में सड़क पर बिखरा मलबा दे रहा Accidents को न्योता, Car पलटने से चालक हुआ हादसे का शिकार

Rajouri : घर में सो रही थीं बच्चियां, बिस्तर पर चढ़े सांप ने डंसा, दोनों बहनों की दर्दनाक मौत

Rajouri में आतंक के खिलाफ एक और Action, आतंकी मददगार की लाखों की संपत्ति कुर्क

NHM कर्मचारियों का आंदोलन 8वें दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Poonch में सड़कों पर उतरीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा