जम्मू पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़

Edited By VANSH Sharma, Updated: 22 Feb, 2026 08:30 PM

jammu police cracks down on illegal cattle smuggling racket

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने झज्जर कोटली इलाके में नाका चेकिंग के दौरान गो-तस्करी की दो अलग-अलग कोशिशों को नाकाम करते हुए 12 मवेशियों को छुड़ाया।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू ग्रामीण पुलिस ने झज्जर कोटली इलाके में नाका चेकिंग के दौरान गो-तस्करी की दो अलग-अलग कोशिशों को नाकाम करते हुए 12 मवेशियों को छुड़ाया। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में पुलिस स्टेशन झज्जर कोटली की टीम ने एक वाहन (JK19A-3171) को रोककर जांच की। वाहन चालक की पहचान मुजफ्फर अहमद कालुखेर पुत्र मोहम्मद लतीफ, निवासी खिराम, जिला अनंतनाग के रूप में हुई। जांच के दौरान वाहन में 4 मवेशी अवैध तरीके से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने वाहन और पशुओं को कब्जे में लेकर एफआईआर नंबर 19/2026, धारा 223 बीएनएस और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया।

PunjabKesari

दूसरे मामले में सुबह तड़के पुलिस ने एक टाटा-407 (JK03K-9534) को चेकिंग के लिए रोका। वाहन चालक की पहचान माजिद पुत्र गनी, निवासी चन्नू चक, तहसील मरह, जिला जम्मू के रूप में हुई। वाहन में 4 गाय, 2 भैंसें और 2 बैल अवैध तरीके से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने वाहन और सभी पशुओं को जब्त कर एफआईआर नंबर 20/2026, धारा 223 बीएनएस और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!