Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Oct, 2026 11:46 AM

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुली का निर्माण न होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
सांबा(अजय): नड ब्लॉक की सराईं पंचायत के लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से आखिरकार राहत मिल गई। रविवार को विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने 10 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पुली का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी करने के लिए आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पुली का निर्माण न होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोग अपने वाहनों से घर तक भी नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन अब पुली बनने से आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। इस दौरान विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की प्राथमिकताओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पहले सड़क सुविधा तक उपलब्ध नहीं थी, वहां भी अब विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली और पानी की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है, जबकि शेष बची सड़कों की हालत सुधारने के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां विकास कार्यों पर अधिक धनराशि खर्च होती है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। पुली के निर्माण से सराईं पंचायत के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पूरन चंद, मोहिंद्र मनकोटिया, रमेश सिंह, गुलजार सिंह, क्रांति किरण, सोनिया ठाकुर आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here