J&K में दीवाली से पहले बाजारों में रौनक गायब, क्या फिर सुनाई दे रही युद्ध की आहट !

Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Oct, 2025 02:06 PM

markets in j k are deserted before diwali

ग्राहकों की अनुपस्थिति में खाली बाजार व्यवसाइयों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दे रहे है।

पुंछ ( धनुज)  :  बीते कुछ दिनों से भारत तथा पाकिस्तान के नेताओं एवं वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच जारी तेज जुबानी जंग के बीच दोनों देशों के बीच चरम पर तनाव के कारण ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की आहट को लेकर जहां सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत एवं तनाव का माहौल पूरी तरह से साफ तौर पर दिखाई दे रहा है वहीं आने वाले दिनों में दीवाली तथा त्योहारी मौसम के बावजूद स्थानीय बाजार ग्राहकों से पूरी तरह वंचित हैं और ग्राहकों की अनुपस्थिति में खाली बाजार व्यवसाइयों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दे रहे है। 

 स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हम लोग पहले ही बुरी तरह घाटे का सामना कर रहे थे ऐसे में हमें पूरी उम्मीद थी की दीवाली का त्यौहार तथा अन्य त्यौहार हमारे घाटे को दूर करेंगे परंतु ऐसा हुआ नहीं दीवाली का इंतजार ना केवल व्यापारियों को बल्कि आम लोगों को भी पूरा साल रहता है,  परंतु इस बार दोनों देशों में उत्पन्न तनाव एवं युद्ध जैसे हालात के कारण लग ही नहीं रहा की कुछ दिनों में दीवाली मनाई जाएगी, जबकि दीवाली के हफ्तों पहले ही बाजार ग्राहकों से भर जाते थे। इस बार ऐसा नहीं है क्योंकि मई महीने में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ जिले को हुआ था। दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी और सैंकड़ों मकान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुए थे। ऐसे में एक बार फिर से वही हालात सोच लोग सिहर जाते हैं और नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। जिस प्रकार के बाजार के हालात और लोगों में दहशत है ऐसे में दिवाली फीकी रहने की उमीद है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द सब कुछ ठीक होगा ओर आम इन्सान का जीवन पटरी पर लौटेगा ओर बाजारों में रौनक लौटेगी और व्यापारियों का घाटा दूर होगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!