Jammu के विक्रम चौक में भारी हंगामा, आपस में भिड़े 2 दुकानदार, जानें क्या है मामला

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 May, 2026 03:24 PM

major uproar at vikram chowk in jammu

इस कार्रवाई के तुरंत बाद मौके पर दोनों पक्षों के दुकानदारों के बीच जमकर हंगामा और तीखी बहसबाजी देखने को मिली, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के व्यस्ततम इलाके विक्रम चौक में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब जम्मू नगर निगम (JMC) की टीम ने एक दुकान के बाहर अवैध रूप से लगे तंदूर को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के तुरंत बाद मौके पर दोनों पक्षों के दुकानदारों के बीच जमकर हंगामा और तीखी बहसबाजी देखने को मिली, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के विक्रम चौक में आज तब हंगामा देखने को मिला, जब जम्मू नगर निगम ने दुकान के बाहर से तंदूर उठा लिया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार 20 साल से स्टेशनरी प्लस साइबर कैफे चला रहे व्यक्ति की दुकान के आगे 4 महीने पहले किसी ने रोटी का ढाबा खोला और तंदूर उसकी दुकान के आगे लगा दिया, दुकानदार ने पहले बड़े ही आराम से ढाबे वाले को समझाया, जब वह नहीं समझा तो उसने लीगल तरीके से जम्मू नगर निगम में इसकी शिकायत दर्ज कराई और आज जब जम्मू नगर निगम ने वह तंदूर उठा लिया, जिसके बाद दोनों दुकानदारों में बहुत ज्यादा बहसबाजी देखने को मिली। 

दुकानदार का साफ तौर पर कहना है कि मुझे विक्रम चौक में काम करते हुए 20 साल हो चुके हैं और मेरे सारे डॉक्यूमेंट लीगल है लेकिन जो ढाबे वाला यहां चार महीने से आया उसके पास कोई भी डॉक्यूमेंट जो है वह लीगल नहीं है इस कारण जम्मू नगर निगम ने इस पर कार्रवाई की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!