Edited By Neetu Bala, Updated: 14 May, 2026 07:47 PM

। मंडा रोड के पास एक तीखे मोड़ पर दोनों बसें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू के मंडा रोड पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब दो यात्री बसें मोड़ काटते समय आपस में टकरा गईं। इस भीषण सड़क हादसे में 4 से 5 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, एक बस डोडा से जम्मू की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी बस जम्मू से कटरा की ओर जा रही थी। मंडा रोड के पास एक तीखे मोड़ पर दोनों बसें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बसों में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), जम्मू पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जांच इस बिंदु पर केंद्रित है कि मोड़ पर किस बस चालक की लापरवाही थी या क्या कोई तकनीकी खराबी इस हादसे की वजह बनी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here