LG Sinha ने Srinagar में कोशुर राग के संगीत सद्भाव कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jul, 2024 03:43 PM

lg sinha inaugurated the musical harmony program of koshur raga in srinagar

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।

जम्मू-कश्मीर ( मीर आफताब ) :  श्रीनगर में कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग से कोशुर राग द्वारा आयोजित संगीत सद्भाव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन
उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने लोगों से कला, संस्कृति एवं साहित्यिक क्षेत्र में विविधता का जश्न मनाने का आह्वान किया, जो भारत की महानता का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ती है और प्रेरित करती है। इसे अतीत को भविष्य से जोड़ने वाले सूत्र के रूप में देखा जाना चाहिए।

ये भी पढे़ंः  Kulgam मुठभेड़ Breaking: DGP Swain ने  6 आतंकवादियों की मौत को बताया 'मील का पत्थर'

उपराज्यपाल ने कलाकारों से जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत की पुष्टि और प्रचार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अमूल्य कलात्मक विरासत को समृद्ध बनाना और इसे वैश्विक मंच पर पहुंचाना हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने संगीत और अन्य कला रूपों के माध्यम से कश्मीरी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए कोशुर राग की सराहना की।

ये भी पढ़ेंः  Jammu से अमरनाथ यात्रा के लिए 10वां जत्था रवाना, इतने भक्त करेंगे दर्शन

उपराज्यपाल ने कहा, "भारत की संस्कृति समृद्ध और विविधतापूर्ण है और इसने हमेशा समाज को अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सांस्कृतिक जड़ों को अपनाने और उनका जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया है।"  इस अवसर पर उपराज्यपाल ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और शांति का संदेश फैलाने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। संगीत संध्या में पंडित अभय रुस्तम सोपोरी, श्री मुनीर अहमद मीर, सुश्री सुनयना काचरू और जम्मू कश्मीर के अन्य दिग्गज और युवा कलाकारों ने भावपूर्ण प्रदर्शन किया। पद्मश्री डॉ. एसपी वर्मा, पूर्व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नागरिक भी मौजूद थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!