श्रीनगर के लाल बाज़ार में आग का तांडव, चपेट में आए रिहायशी मकान

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Jul, 2026 08:32 PM

raging fire in srinagar s lal bazar residential houses engulfed

श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है जिसमें दो-तीन रिहायशी मकान चपेट में आ गए हैं।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :  रविवार को श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है जिसमें दो-तीन रिहायशी मकान चपेट में आ गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लाल बाज़ार इलाके में आग लगी, जिससे दो-तीन रिहायशी मकान प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस (F&ES) और संबंधित पुलिस स्टेशन के कर्मचारी आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुँचे।

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!