‘खून के हर कतरे का लेंगे बदला’, LG मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Jul, 2024 01:32 PM

lg manoj sinha warning for pakistan

पुंछ-राजौरी से लेकर कठुआ-रियासी और डोडा तक, उन लोगों के परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है

श्रीनगर: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू की प्रगति में बाधा डालने के लिए वहां शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आतंकवादियों द्वारा बहाए गए लोगों के खून के हर कतरे का बदला लिया जाएगा। पिछले 45 दिनों में जम्मू क्षेत्र में हुए लगातार आतंकवादी हमलों के बारे में उन्होंने यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें :  OMG! झेलम नदी में डूबा लड़का, बचाव अभियान शुरू

एल.जी. सिन्हा ने यहां राजभवन में एक समारोह में कहा कि आज एक बार फिर आतंकी देश पाकिस्तान जम्मू संभाग में शांति भंग करने का प्रयास कर रहा है। वह इसकी प्रगति को रोकना चाहता है। पुंछ-राजौरी से लेकर कठुआ-रियासी और डोडा तक, उन लोगों के परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है जो अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं। एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा बहाए गए लोगों के खून के हर कतरे का बदला जरूर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!