Kupwara में बेकरी में लगी भयानक आग, 2 घर भी आए चपेट में

Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jul, 2026 12:41 PM

kupwara bakery fire incident

जानकारी के अनुसार लतीफ अहमद बर्रा पुत्र राज वाली बर्रा निवासी कशीरा, कुपवाड़ा की लकड़ी की बेकरी में आग लग गई।

कुपवाड़ा(दिनेश ठाकुर): कुपवाड़ा के कशीरा में एक बेकरी में आग लग गई जिसके चलते सारी दुकान जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं आग इतनी भयानक थी कि उसने अपनी चपेट में 2 नजदीकी घरों को भी ले लिया।

जानकारी के अनुसार लतीफ अहमद बर्रा पुत्र राज वाली बर्रा निवासी कशीरा, कुपवाड़ा की लकड़ी की बेकरी में आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग तब लगी जब वहां मजदूर ब्रेड बना रहे थे। बताया जा रहा है कि आग बेकिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी। आग इतनी भयानक थी कि उसने बेकरी मालिक के दो पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और संबंधित पुलिस मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

इस घटना में बेकरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दोनों घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!