Katra: त्रिकुटा पर्वत पर कुदरत का नजारा, मां के दर्शन करने आए श्रद्धालु हुए आनंदमय

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Apr, 2026 02:34 PM

katra a glimpse of nature on trikuta mountain

श्राइन बोर्ड ने बारिश के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

कटरा ( अमित शर्मा ) :  त्रिकुटा पर्वत पर मौसम ने करवट बदली है और झमाझम बारिश शुरू हो गई है, लेकिन माता के भक्तों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मां वैष्णो देवी दरबार में आज बारिश हो रही है जिससे वहां का वातावरण काफी सुहावना हो गया है और गर्मी से राहत मिल रही है। बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार है और व लगातार मां के जयकारे लगाते हुए मां के दर्शन पा रहे हैं।   

आस्था के आगे मौसम नतमस्तक

आमतौर पर भारी बारिश होने पर लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश करते हैं, लेकिन माँ वैष्णो देवी के दरबार में नजारा बिल्कुल उलट है। मूसलाधार बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का जत्था निरंतर भवन की ओर बढ़ रहा है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई बस एक झलक पाने को बेताब है।

PunjabKesari

सुरक्षा के कड़े प्रबंध :  श्राइन बोर्ड ने बारिश के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में आई बाढ़ में अनमोल जिंदगियां खत्म हो गई थीं। जिसके चलते सुरक्षा के लिए श्राइन बोर्ड ने कई प्रबंध किए हैं और श्रद्धालु आनंद के साथ मां के दर्शन कर रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!