Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Oct, 2026 02:36 PM

जम्मू-कश्मीर के जम्मू में JK TDC कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन लगातार 26वें दिन भी जारी है।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर के जम्मू में JK TDC कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन लगातार 26वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि अब तक विभाग का कोई भी अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है। प्रदर्शन कर रहे JK TDC एम्प्लाइज यूनियन के प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों की DPC (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) पिछले 12 वर्षों से लंबित है। इसके अलावा, उन्हें समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से DPC नहीं होने के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति पर बुरा असर पड़ रहा है और उनका करियर प्रभावित हो रहा है।
कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, लंबित DPC की प्रक्रिया पूरी की जाए और समय पर वेतन देना सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, तब तक उनकी परेशानियां दूर होना मुश्किल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here