JKSSB जूनियर असिस्टेंट टाइप टेस्ट देने वाले युवाओं के लिए अहम खबर, जारी हुई Notification

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Jul, 2026 12:25 PM

jkssb issued notification for junior assistant typing test

JKSSB ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड में से किसी एक वैध पहचान पत्र के एंट्री नहीं मिलेगी।

जम्मू/श्रीनगर(रोशनी): जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर असिस्टेंट पद के लिए टाइप टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है। नोटिफिकेशन के तहत आइटम नंबर 163-179, 183-214, 218-232, 234, 237-240, 243-245, 248, 250 और 251 के उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट 15 जुलाई 2026 से शुरू होगा। जम्मू सेंटर के उम्मीदवारों का टेस्ट NIELIT जम्मू में और श्रीनगर सेंटर के उम्मीदवारों का टेस्ट NIELIT श्रीनगर में आयोजित किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों का टाइप टेस्ट 15 जुलाई से है, उनके एडमिट कार्ड 10 जुलाई 2026 से JKSSB की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.jkssb.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पता, तारीख और रिपोर्टिंग टाइम की पूरी जानकारी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आए या फोटो में कोई गलती हो तो उम्मीदवार जम्मू हेल्पडेस्क 0191-2461335 या श्रीनगर हेल्पडेस्क 0194-2435089 पर ऑफिस टाइम में संपर्क कर सकते हैं। ल बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा वाले दिन फोटो मिसमैच से जुड़ी कोई शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।

JKSSB ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड में से किसी एक वैध पहचान पत्र के एंट्री नहीं मिलेगी। सभी को बायोमेट्रिक और फेशियल ऑथेंटिकेशन के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले सेंटर पहुंचना होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार को साइन किया हुआ एडमिट कार्ड इन्विजिलेटर के पास जमा करना अनिवार्य होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!