Jammu में लाखों की चोरी, सोता रहा परिवार, शातिर चोर ले उड़े सारा सामान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 May, 2026 11:09 AM

jammu theft

जानकारी के अनुसार चोर देर रात को घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए।

हीरानगर(लोकेश): कठुआ जिला के हीरानगर के छन्न खत्ररियां इलाके में बीती रात शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार चोर देर रात को वैष्णो सिंह के घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। उस समय वैष्णो सिंह और उनकी पत्नी घर के प्रांगण में सो रहे थे, जबकि बच्चे कमरे में सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई बाहर निकलकर शोर न मचा सके। इसके बाद चोरों ने उस कमरे को निशाना बनाया जहां सोना, चांदी और नगदी रखी हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक शातिर चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने ताले तोड़ने से पहले उन पर कपड़ा बांध दिया ताकि आवाज बाहर न जाए। वहीं कई ताले चाबियों से खोले गए, क्योंकि घर की चाबियां ट्रैक में रखी हुई थीं। चोरी के बाद चोर एक ट्रैक भी अपने साथ ले गए और उसे घर से करीब 100 मीटर दूर मिडिल स्कूल छन्न खत्ररियां के पास फेंककर फरार हो गए।

घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और एफ.एस.एल. की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!