Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 May, 2026 11:22 AM

जानकारी के अनुसार गंज्याल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफ.आई.आर. न. 131/2025 की गहनता से की गई जांच के दौरान पुलिस द्वारा खंगाले गए सी.सी.टी.वी. कैमरों व सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस को गिरोह के कुछ सदस्यों के सुराग मिले।
जम्मू(निश्चय): जम्मू-कश्मीर व अन्य कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंड़ाफोड़ कर दिया। भंडाफोड़ कर गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 6 लाख रुपए का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार गंग्याल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफ.आई.आर. न. 131/2025 की गहनता से की गई जांच के दौरान पुलिस द्वारा खंगाले गए सी.सी.टी.वी. कैमरों व सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस को गिरोह के कुछ सदस्यों के सुराग मिले। इसके बाद विभिन्न पुलिस टीमों ने राजस्थान, मध्यप्रदेश व दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखन सिंह पुत्र शिव राज सिंह निवासी इंदोर, मध्यप्रदेश, दीप सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी उद्यपुर, राजस्थान व रंदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी उद्यपुर, राजस्थान के रूप में की गई है। आरोपियों से सख्ती से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से 6 लाख रुपए का सामान बरामद किया। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here