Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 May, 2026 12:02 PM

जानकारी के अनुसार कनाल रोड में स्थित जगदंबे हैयर स्टाइल सैलून में चोरी की वारदात हुई है।
जम्मू(निश्चय): जम्मू में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां गत दो दिन के दौरान पौनीचक्क व मिश्रीवाला में हुई चोरी की वारदातों को सुलझाने के पुलिस प्रयास कर रही है। वहीं रविवार-सोमवार की रात को चोरों ने कनाल रोड में स्थित एक सैलून में वारदात को अंजाम देकर 15,000 रुपए की नकदी व दुकान का सामान चुरा लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कनाल रोड में स्थित जगदंबे हैयर स्टाइल सैलून में चोरी की वारदात हुई है। दुकान के मालिक संजीव ने बताया कि उन्हें सुबह पता चला कि चोरों ने दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने भीतर की जांच की। जांच दौरान उन्हें पता चला कि चोर दुकान के गल्ले से नकदी, मंहगे ट्रिमर व अन्य सामान ले गए थे। दुकानदार के अनुसार चोर 3 ट्रिमर ले गए हैं, जिनकी प्रत्येक की कीमत 10 हजार रूपए से अधिक है। इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here