जम्मू में 'Yellow Alert' जारी!...  शाम को लेकर मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी! पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 May, 2026 03:53 PM

yellow alert  issued in jammu   meteorological department issues major foreca

जम्मू में मौसम का बदलाव लगातार जारी है। यहां पर कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश के हालात बन रहे है।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू में मौसम का बदलाव लगातार जारी है। यहां पर कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश के हालात बन रहे है। अभी के अपडेट के अनुसार  मंगलवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार को जम्मू संभाग में फिर तेज धूप निकल आई है। तेज धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी भीड़ कम दिखी।    

शाम तक गर्मी से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार शाम तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने आज भी तेज हवाओं, आंधी और हल्की बारिश को लेकर Yellow Alert जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि शाम के समय मौसम करवट ले सकता है और बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।   

मौसम विभाग के अनुसार 9 मई तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।    

तेज गर्मी से बचने के लिए करें तरल पदार्थों का सेवन

-मौसम विभाग ने तेज धूप और गर्मी के चलते लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी है। अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें और अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। 
-नींबू का अधिक से अधिक सेवन करें और थोड़ी-थोड़ी देर के बाद पानी पीते रहें। 
-बहुत अधिक चाय, कॉफी या शराब का सेवन न करें, क्योंकि ये शरीर को और अधिक डिहाइड्रेट करते हैं।

PunjabKesari

हलके और सूती कपड़े पहनें

-तेज गर्मी में लू से बचने के लिए जरूरी है कि ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। ये पसीने को सोखते हैं और शरीर को हवा लगने देते हैं।
- बाहर निकलते समय सनग्लासेस (धूप का चश्मा), टोपी या छतरी का उपयोग करें।
-संभव हो तो चेहरे को रुमाल या दुपट्टे से ढक लें और सर पर गीला कपड़ रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!