Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 May, 2026 01:10 PM

जांच दौरान ए.एस.पी. कटड़ा कामेश्वर पूरी के नेतृत्व में टीम ने जम्मू सहित पंजाब व हरियाणा जैसे शहरों में आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शरू कर दिए।
कटड़ा(अमित शर्मा): 2 मई को कटड़ा के जिज चौक पर युवक पर तेजधार हथियारों के साथ कुछ युवकों द्वारा हमला कर दिया गया। इस हमले में जसविंदर सिंह (सुंदरी) गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की संजीदगी को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
जांच दौरान ए.एस.पी. कटड़ा कामेश्वर पूरी के नेतृत्व में टीम ने जम्मू सहित पंजाब व हरियाणा जैसे शहरों में आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शरू कर दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि 4 आरोपी हरियाणा में छिपे बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर अखिलेश खजुरिया और अन्य साथी की मदद से चारों आरोपियों को हरियाणा से दबोच लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here