LOP सुनील शर्मा का CM पर बड़ा तंज... "सीएम नहीं मैराथन रनर मिला है," पढ़ें पूरी खबर

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 May, 2026 04:36 PM

lop sunil sharma takes a major dig at the cm

विधानसभा में विपक्ष के नेता Sunil Sharma ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है।

जम्मू ( रोशनी )  :    विधानसभा में विपक्ष के नेता Sunil Sharma ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए एक विवादित बयान दिया है। शर्मा ने सीएम को 'जनता का सेवक' बताने के बजाय 'मैराथन रनर' करार दिया। उन्होंने कहा है कि "सीएम चाहे कश्मीर का ही होता, पर गरीब घर का होता तो वो CM हमें मिलता! लेकिन हमें तो सीएम नहीं, मैराथन रनर मिला है।"  सुनील शर्मा का यह बयान मौजूदा राजनीतिक हालात और मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता के बीच रहने की बजाय आयोजनों और कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं।
    
LOP सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। लेकिन मुख्यमंत्री का ध्यान जमीनी मुद्दों पर नहीं है। "गरीब के दर्द को वही समझ सकता है जो गरीबी से निकला हो। हमें ऐसा CM चाहिए जो जनता के बीच रहे, उनकी समस्याएं सुने और समाधान करे," सुनील शर्मा ने "मैराथन रनर" कहकर इशारा किया कि मुख्यमंत्री लगातार दौरे और इवेंट्स में तो भाग ले रहे हैं, लेकिन जनता की असल समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। फिलहाल सत्ता पक्ष की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!