पंजाब में हुए दोहरे ब्लास्ट के बाद Jammu Kashmir में High Alert, चप्पा-चप्पा खंगाल रहीं सुरक्षा एजेंसियां

Edited By Sunita sarangal, Updated: 07 May, 2026 11:33 AM

search opeation in jammu kashmir

इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के मौके पर जम्मू में जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

जम्मू(तनवीर सिंह): पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए दोहरे ब्लास्ट के बाद पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सीमावर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों द्वारा संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के मौके पर जम्मू में जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। शहर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

SOG कमांडो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और कई इलाकों में वाहन जांच, पहचान सत्यापन और डोमिनेशन पेट्रोलिंग को तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां खास तौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों और प्रवेश मार्गों पर निगरानी रख रही हैं।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए CCTV कैमरों और अन्य सर्विलांस सिस्टम के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध मूवमेंट पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी लॉन्चिंग पैड और आतंकी ढांचे को तबाह किया था। इस ऑपरेशन को सीमा पार बैठे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा और निर्णायक प्रहार माना गया था।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में हुए दोहरे ब्लास्ट के बाद सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों और संदिग्ध मूवमेंट पर भी सुरक्षा एजेंसियां विशेष नजर रख रही हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!