Jammu में फिर बदला मौसम, आसमान पर छाए बादल, ठंडी हवाओं के बीच Alert जारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 May, 2026 12:51 PM

jammu weather update

सुबह होते ही एक बार फिर मौसम सुहावना नजर आया। आसमान में बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं

जम्मू(रोहित मिश्रा/रोशनी): लगातार पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। दिनभर तपती धूप और गर्म हवाओं से हर कोई परेशान नजर आ रहा था। लेकिन देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया।

सुबह होते ही एक बार फिर मौसम सुहावना नजर आया। आसमान में बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले घंटों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

मौसम के इस बदले मिजाज से जहां लोगों के चेहरों पर राहत दिखाई दे रही है, वहीं किसानों को भी उम्मीद है कि यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। फिलहाल ठंडी हवाओं और बादलों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया है।

जानकारी के अनुसार जम्मू में रविवार रात तेज आंधी-बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम सामान्य हो गया और धूप खिली। लेकिन दोपहर 12 बजे के करीब अचानक आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू का मौसम किसी भी समय करवट बदल सकता है और विभिन्न इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। जम्मू के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है।

खराब मौसम की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे गैर-जरूरी बाहरी गतिविधियां स्थगित रखें। बिजली के खंभों, तारों और जर्जर पुराने पेड़ों से दूरी बनाकर रखें। किसानों को 13 मई तक कृषि गतिविधियां स्थगित रखने की सलाह दी गई है। 

विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जम्मू संभाग के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!