Jammu News: ब्लैंकेट स्टोर में आग से मची अफरा-तफरी, जांच शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jul, 2026 01:08 PM

jammu news chaos caused by fire in blanket store

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जम्मू ( तनवीर )  :   जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के रूप नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे एक ब्लैंकेट स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि स्टोर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्रों में आग फैलने से रोक लिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों के साथ-साथ हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!