दिल दहला देने वाला हादसा : 5 वर्षीय बच्चा कार में हुआ Lock, फिर....
Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Apr, 2025 10:28 AM

इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
जम्मू : जम्मू से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दम घुटने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। यह मामला जम्मू के गंग्याल से सामने आया है जहां एक कार के लॉक हो जाने से इतनी बड़ी घटना हो गई है। यहां पार्क की गई कार के लॉक हो जाने के कारण दम घुटने से 5 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Breaking: J&K में लश्कर के आतंकियों पर Action, पहलगाम अटैक में हैं शामिल
जानकारी के अनुसार गंग्याल के ग्रेटर कैलाश में पार्क की गई एक कार में बच्चे को बेसुद्ध हालत में पड़ा देखा गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला कि दुर्घटनावश कार लॉक होने के कारण बच्चे का दम घुट गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, वाहन के उड़े परखच्चे

Math का Paper देने घर से निकला युवक लापता, मदद की गुहार लगा रहा परिवार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, SSB काफिले की 3 गाड़ियां टकराईं, 3 जवान घायल

Poonch: पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, टिप्पर समेत 5 वाहन सीज

J&K : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले 5 दिनों के लिए Orange Alert जारी

कभी बच्चों, बूढ़ों से गुलजार रहता था यह Park, अब बदहाल हालत ने बदली तस्वीर

Srinagar में आतंकवादी लतीफ भट के 'वॉन्टेड' पोस्टर, सूचना देने वाले को लाखों के इनाम की घोषणा

पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, मचैल माता के दर्शन करने वालों की संख्या 1 लाख पार

Power Cut: जम्मू वालों जल्दी से निपटा लो अपने काम ! इलाके में 2 दिन बिजली रहेगी गुल